प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत के चौथे सीजन का टीजर 3 मई 2025 को रिलीज किया गया, जिसने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया। यह टीजर वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट मुंबई में लॉन्च हुआ। सीजन 4 का प्रीमियर 2 जुलाई 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।
Table of Contents
टीजर की मुख्य झलकियां
- चुनावी जंग का माहौल: Panchayat टीजर में फुलेरा गांव में पंचायत चुनाव की गहमागहमी दिखाई गई है। इस बार कहानी प्रधान जी (रघुबीर यादव) और भूषण उर्फ बानरकस (दुर्गेश कुमार) के बीच तीखी टक्कर पर केंद्रित है।
- प्रमुख किरदारों की वापसी : Panchayat मैं जितेंद्र कुमार (अभिषेक त्रिपाठी), नीना गुप्ता (मंजू देवी), रघुबीर यादव (ब्रिज भूषण दुबे), फैसल मलिक (प्रह्लाद), चंदन रॉय (विकास), और संविका (रिंकी) जैसे सभी मुख्य किरदार वापस आ रहे हैं। साथ ही सुनीता राजवार (क्रांति देवी) और पंकज झा (MLA चंद्र किशोर सिंह) भी अहम भूमिका में दिखेंगे।
- हास्य और ड्रामा का मिश्रण : Panchayat टीजर में भूषण का कॉन्फिडेंट डायलॉग, “मजा आएगा!” चुनावी हलचल और हास्य के साथ गांव की सियासत का मजेदार माहौल दर्शाता है। क्रांति देवी का मंजू देवी को चुनौती भरा डायलॉग, “रिंकी की मम्मी, इलेक्शन में मिलते हैं,” टकराव की झलक देता है।
- सचिव जी और रिंकी की प्रेम कहानी : Panchayat टीजर में अभिषेक और रिंकी के बीच रोमांस की हल्की-फुल्की झलक भी दिखाई गई है, जो कहानी में नया रंग जोड़ेगी।
- राजनीतिक चालें : Panchayat आधिकारिक सिनॉप्सिस के अनुसार, अभिषेक इस बार अपनी तटस्थता छोड़कर चुनावी रणनीतियों में शामिल होगा, जिससे उसका और प्रधान के भविष्य पर असर पड़ेगा।
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
- प्रोडक्शन और डायरेक्शन : Panchayat सीरीज को दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने डायरेक्ट किया है, जबकि चंदन कुमार ने स्क्रिप्ट लिखी है। इसे द वायरल फीवर (TVF) ने प्रोड्यूस किया है।
- शूटिंग और लोकेशन : Panchayat सीजन 4 की शूटिंग अक्टूबर 2024 में शुरू हुई थी, और इसे मध्य प्रदेश के सिहोर जिले के महोदिया गांव में एक वास्तविक पंचायत कार्यालय में फिल्माया गया है।
- एपिसोड और स्ट्रीमिंग : Panchayat पिछले सीजनों की तरह, सीजन 4 में भी संभवतः 8 एपिसोड होंगे, जिनकी अवधि 35-50 मिनट होगी। यह प्राइम वीडियो पर हिंदी में स्ट्रीम होगा।

Panchayat season 4
फैंस की प्रतिक्रिया
फैंस ने टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर खूब उत्साह दिखाया है। एक यूजर ने लिखा, “पंचायत को प्रमोशन की जरूरत नहीं, सीधे सीजन 5 पर काम शुरू करो!” भारत की सबसे बेहतरीन वेब सीरीज। पंचायत सीजन 4 गांव की सादगी, हास्य, और राजनीतिक ड्रामे का एक और शानदार मिश्रण लेकर आ रहा है। फुलेरा की इस मजेदार दुनिया में फिर से गोता लगाने के लिए तैयार हो जाइए