महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 5 मई 2025 को हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट यानी 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह परिणाम दोपहर 1 बजे से आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं। इस साल लगभग 15 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, और कुल पास प्रतिशत 91.88% रहा है।
Table of Contents
पास प्रतिशत और प्रदर्शन
Maharashtra board का कुल प्रतिशत इस बार 91.88% रहा लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया उनका पास प्रतिशत 94.58% रहा ,जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 89.51% रहा। साइंस स्ट्रीम में सबसे अधिक पास प्रतिशत 97.35%, इसके बाद कॉमर्स 92.38%, और आर्ट्स 80.52% रहा। 4,000 से अधिक छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा 9 डिवीजनों (मुंबई, पुणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर, अमरावती, कोल्हापुर, कोंकण, और लातूर) में आयोजित हुई।
परिणाम कैसे चेक करें
छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने परिणाम देख सकते हैं
mahresult.nic.in
mahahsscboard.in
- उपरोक्त किसी भी वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Maharashtra HSC Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और माता का पहला नाम (या अन्य आवश्यक विवरण) दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा; इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले
सप्लीमेंट्री परीक्षा और रीचेकिंग
Maharashtra board जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकते हैं। परिणाम से असंतुष्ट छात्र रीचेकिंग या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35% अंक (100 में से 35) आवश्यक हैं। थ्योरी (80 अंक) में कम से कम 28 अंक और प्रैक्टिकल/इंटरनल असेसमेंट (20 अंक) में अलग से पास होना जरूरी है।
पिछले वर्ष की तुलना
Maharashtra board 2024 में HSC परिणाम 21 मई को घोषित हुआ था, और पास प्रतिशत 93.37% था। इस साल परीक्षाएं पहले फरवरी की शुरुआत में आयोजित की गईं, जिससे परिणाम भी जल्दी घोषित हुए। इससे छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया में समय मिलेगा।
महत्वपूर्ण सलाह
छात्रों को केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर ही परिणाम चेक करना चाहिए और अफवाहों से बचना चाहिए। परिणाम की प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद, मूल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त करें। किसी भी विसंगति के लिए बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय या हेल्पलाइन से संपर्क करें।